अपना जिला

घोसी! बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

@ रुपेन्द्र भारती घोसी से…

घोसी/मऊ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी नाबालिग लड़की की माता की तहरीर पर बलात्कार करने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए सीओ घोसी राजीव प्रताप सिंह के निर्देश पर तत्परता दिखाते हुए घोसी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय को चालान कर दिया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी 11 वर्षीया लड़की को 14 जनवरी की रात्रि में गाँव निवासी दीपजू गोंड खेत में ले जाकर जबरदस्ती बलात्कार कर दिया। जिसके संबंध में पीड़िता की माँ ने दूसरे दिन घोसी कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया। जिसके क्रम में सीओ घोसी राजीव प्रताप सिंह के निर्देश पर घोसी कोतवाली पुलिस ने बलात्कार एवं पक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी दीपजू गोंड को गिरफ्तार कर न्यायालय को चालान कर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *