अपना जिला

ABMVS नगर कमेटी MAU के अध्यक्ष संजय मद्धेशिया व महामंत्री बने विनोद गुप्ता

मऊ। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा मऊ नगर कमेटी का चुनाव मद्धेशिया अतिथि भवन में रविवार को सम्पन्न हुआ।जिसमें संजय मद्धेशिया को नगर अध्यक्ष व विनोद गुप्ता को महामंत्री और राकेश मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव उपरांत सभी पदाधिकारियों को पद औऱ गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष संजय मद्धेशिया ने कहा कि नगर टीम को मजबूत बनाने के लिए वह निरन्तर कोशिश करेंगे। महामंत्री विनोद गुप्ता ने सभी को आभार जताते हुए कहा समाज ने जो जिम्मेदारी दी है उसका ईमानदारी से पालन करूंगा। इस अवसर पर निर्वतमान नगर अध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, गोविंद दास मद्धेशिया, करजौली आश्रम के अध्यक्ष अनूप गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष मयंक मद्धेशिया, बैजनाथ प्रसाद, उमेश गुप्ता, छोटेलाल गांधी, मनीष मद्धेशिया, शत्रुघ्न प्रसाद, नवनीत दास गुप्ता, संजय गुप्ता सहित नगर के समस्त प्रतिनिधि स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *