घोसी! सरकारी नलकूप के नाली निर्माण को लेकर मजदूरों को मारने पीटने के मामले में दो हिरासत में

@ रुपेन्द्र भारती घोसी से…
घोसी/मऊ। कोतवाली क्षेत्र के सोहड़ ग्राम सभा के ग्राम प्रधान ने घोसी कोतवाली पुलिस को सरकारी नलकूप के नाली के निर्माण को लेकर गाँव के ही कुछ लोगों द्वारा मजदूरों को मारपीट कर घायल करने आदि का आरोप लगाते हुए लिखित रुप से शिकायत की है। शिकायत पर घोसी कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
घोसी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सोहड़ के ग्राम प्रधान चन्द्रशेखर निषाद ने घोसी कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर सौंपकर शिकायत किया है कि सरकारी नलकूप के नाली का निर्माण एवं मिट्टी कार्य किया जा रहा था कि गाँव के ही कुछ लोग एक राय होकर मजदूरों को गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिये और निर्माण कार्य को रोकवा दिया। इस दौरान मारपीट में मजदुर रोहित को चोटें भी आयी है।इस संबंध में ग्राम प्रधान ने सरकारी नाली पर पक्का निर्माण कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

