चुनाव! घोसी में पुलिस व फोर्स के ठहरने, बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा एवं शौचालय की व्यवस्था देखें एसपी, दिया आवश्यक निर्देश

@ रूपेन्द्र भरती घोसी से…
घोसी/पुलिस। अधीक्षक मऊ सुशील घुले राम ने शनिवार को विधान सभा के चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में स्थित पुलिस कर्मियों को रुकने की व्यवस्था को देखने के लिए कई केंद्रों का उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार के नेतृत्व में निरीक्षण किया ।
घोसी तहसील क्षेत्र के कल्यानपुर स्थित कुमार परमार्थ बाबा गोविन्द महाविद्यालय ,सर्वोदय पीजी कालेज घोसी, लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र बलुआपोखरा, संत जेवियर्स जूनियर हाईस्कूल मझवारा मोड़ घोसी, संत नार्बर्ट स्कूल धरौली एवं लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल बनगाँवा का निरीक्षण कर बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा एवं शौचालय की व्यवस्था की वास्तविक स्थिति से होते हुए अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिया। ताकि चुनाव में लगाये गये कर्मचारियों को किसी प्रकार की समस्या न हो सकें। पुलिस अधीक्षक ने कहाकि कोई भी नागरिक गलत सुचनाएं प्रेषित न करें, जिससे समाज में आपसी दुराव व मतभेद हो। इसलिए सदैव मर्यादा में रहकर ही सुचनाओं का आदान प्रदान करें। कहीं भी किसी प्रकार की गलत फहमी है तो बेशक संपर्क कर समय रहते समाप्त कर ले। किसी भी कीमत पर अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा। अराजक तत्व चिन्हित कर लिये गये है। जिनके विरुद्ध कार्रवाई शुरु कर दी गयी है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार, सीओ घोसी राजीव प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।







