मधुबन यातायात पुलिस 75 वाहनों का किया चालान

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन। नगर पंचायत के बनियाबान तिराहे पर मंगलवार को ट्रैफिक इंस्पेक्टर संतोष यादव मय मधुबन पुलिस ने वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। जिससे बाइक सहित बड़े वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। ऐसे में घोसी की तरफ से आ रहे वाहन चालकों ने मधुबन बाजार में जाने के लिए अहिरौली खीरीकोठा बाई पास को माध्यम बनाया। तो वही दोहरीघाट के तरफ से आने वाले वाहन चालक बीच रास्ते से ही गाड़ी मोड़कर भाग निकले। इस दौरान कुल 10 वाहनों से काली फिल्म उतरवाई। 75 वाहनों का चालान किया। कई वाहनों में हूटर भी लगा था। पुलिस ने इन वाहनों से हूटर उतरकर जब्त कर लिए। 12 वाहनों में झंडा समेत चुनाव प्रचार संबंधी पोस्टर चस्पा थे। इनको भी पुलिस ने उतरवा दिया। इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर संतोष यादव ने कोविड गाइड लाइन के तहत सभी को मास्क लगाने के निर्देश दिए।
