अपना जिला

कोरोना के तीन मामलें मिलनें से हेल्प सक्रिय

@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन । मधुबन में कोरोना के तीन नये मामले पाए जाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मधुबन पर कोरोना हेल्प डेस्क को सक्रिय कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव के लिए कोरोना प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ ही टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने में जुट गया है। हेल्प डेस्क प्रभारी डा. शिवानंद का कहना है कि आवश्यक हो तभी घर से निकले ,भीडभाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना के जंग को जीता जा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *