मऊ में यूपी बोर्ड के 126 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 13 तक आपत्ति दर्ज कराएं

मऊ। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जनपद में बनने वाले परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि परिषद कार्यालय द्वारा बोर्ड परीक्षा 2022 हेतु जनपद मऊ के लिए कुल 126 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक/ प्रधानाचार्य ध्यान दें कि कार्यालय के बोर्ड पर उक्त सूची जनसामान्य के अवलोकनार्थ चस्पा है एवं प्रधानाचार्य के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी प्रेषित कर दी गई है। श्री प्रसाद ने बताया कि उक्त परीक्षा केंद्रों की सूची के प्रति आपत्ति, शिकायत, ऑनलाइन पत्रांक संख्या इतना 13 जनवरी 2022 तक आमंत्रित की जाती है। उन्होंने कहा कि आपत्ती/शिकायत के साथ सुसंगत अभिलेख भी आपत्तिकर्ता को संलग्न करना आवश्यक होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि उक्त तिथि के बाद कोई भी प्रत्यावेदन मान्य नहीं होगा।

