खास-मेहमान

मऊ के सहायक श्रमायुक्त बने प्रभात कुमार सिंह

सहायक श्रमायुक्त अधिकारी प्रभात कुमार सिंह

मऊ। लगभग 9 वर्षों से अधिकांशतः रिक्त चल रहा मऊ जनपद में सहायक श्रमायुक्त अधिकारी का पद प्रभात कुमार सिंह के कार्यभार ग्रहण करते ही पूर्ण हो गया। जनपद में इतने महत्वपूर्ण विभाग में कोई अधिकारी अपने पद पर ना रहा हो ऐसे में शासन के योजनाओं को कैसे पात्रों तक पहुंचाया जाए और विभाग द्वारा दायित्व को निभाया जाए आसानी से सोचा जा सकता है। ऐसे में नवागत सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि प्राथमिकता के आधार पर श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण एवं श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराना उनका प्रथम लक्ष्य होगा। उन्होनें बताया कि जनपद मऊ में सहायक श्रमायुक्त का पद विगत लगभग 09 वर्षो से अधिकांशतः रिक्त ही रहा है, जिसके कारण श्रम विभाग की श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं को अपेक्षित गति नहीं मिल पायी है। श्रमिकों और कर्मकारों की सभी समस्याओं को त्वरित निस्तारण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *