सपा नेता राजीव राय के घर इन्कम टैक्स छापे के विरोध में भूमिहार-ब्राह्मण समाज नाराज, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

मऊ। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय पर विगत दिनों हुए इंकम टैक्स के छापे को लेकर मऊ जनपद मुख्यालय पर भूमिहार-ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय के ऊपर दिनांक 18/12/2021 के प्रातः लगभग 7:00 बजे भाजपा सरकार द्वारा कुरचित षड्यंत्र के तहत उनके प्रतिष्ठा को धूमिल करने हेतु इनकम टैक्स विभाग के द्वारा छापा मारा गया। भाजपा सरकार द्वारा समय-समय पर भूमिहार समाज को किसी न किसी कारण से लगातार चिन्हित करके अपमानित करने का प्रयास किया जाता रहा है। जिसके विरोध में भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा राजीव राय के पक्ष में एवं सरकार के भूमिहार विरोधी छवि के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्रक जिलाधिकारी को दिया गया। जिसमें यह मांग किया गया कि सरकार द्वारा राजीव राय का उत्पीड़न बंद किया जाना चाहिए अन्यथा भूमिहार-ब्राह्मण समाज के लोग सड़क पर उतर कर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर रमेश राय, अवध नारायण राय, संतोष राय मामा, रवि शंकर राय, सर्वेश राय, अतुल राय, शिवजी राय, रामप्रवेश राय, रामाश्रय राय, प्रभात राय, रामाश्रय राय, देव प्रकाश राय, सूरज राय, हिमांशु राय, पंडित सोनू राय, अजय राय, अवनीश राय, अजय राय, प्रवीण राय, राकेश राय, शशांक शाही, निखिल राय, जितेंद्र दूबे, सौरभ शाही, मयंक पाण्डेय, के के पाण्डेय, मनीष राय, बृजेश राय, आयुष राय, शुभम राय आदि उपस्थित रहे।


