शोक संदेश

पत्रकार प्रमोद यादव का हृदयगति रुकने से मौत

मधुबन/मऊ। रामपुर थाना थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी पत्रकार प्रमोद यादव 35 वर्ष का रविवार की देर शाम हृदयगति रुकने से मौत हो गई। जिस की खबर सुनते ही उन के मकान पर ग्रामीणों एव पत्रकारों का जमावड़ा शुरू होगया। बताया जाता है कि लगभग सात बजे भोजन करने के बाद वह सोए हुए थे कि अचानक उन के सीने में दर्द उठा और परिजन उन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव लेकर गए जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया परिजन उन को लेकर जिला अस्पताल जा ही रहे थे कि रास्ते मे ही उन की मौत होगई। यह खबर कुछ ही पल में जंगल की आग की तरह पुरे क्षेत्र में फैल गई और उन के घर पर ग्रामीणों एव पत्रकारों का जमावडा शुरू होगया। उधर मौत की खबर सुनते की परिजनों में कोहराम मच गया। जिन के करुण क्रंदन से उपस्थित सभी लोगो की आँखे नम हो गई। प्रमोद ने दस वर्ष पूर्व प्राईम टाईम में बतौर कैमरामैन के रूप में काम करना शुरू किया था और कम समय मे क्षेत्र में एक पत्रकार की हैसियत से शोहरत हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *