अपना जिला

लापता युवक की कुएं में मिली लाश, हत्या की आशंका

मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भार गांव में शुक्रवार की देर रात से गायब हुए युवक का शव गांव से पांच सौ मीटर दूर स्थित कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के परिजनों ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वही पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के ही कुछ लोगों को उठाया था। जिनकी जानकारी पर पुलिस कुएं के पास पहुंचकर शव को निकलवाया। युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमले और शरीर पर भी चोट का निशान था। जिससे युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भार गांव निवासी दिलीप पांडेय 22 वर्ष पुत्र रामाश्रय पांडेय 28 अक्टूबर की रात्रि में 9 बजे घर से यह कह कर गया कि वह अभी दुकान से आ रहा हूँ। लेकिन वह रात्रि में वापस घर नहीं लौटा, परिजन दूसरे दिन सुबह होते ही दिलीप पांडेय की खोजबीन शुरू किया, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। दोपहर बाद तक दिलीप पांडेय का पता न चलने पर उसके पिता रामाश्रय पांडेय ने सरायलखंसी थाने मे लड़के के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। रामाश्रम पांडेय के बताने पर पुलिस गांव के ही युवक योगेश शर्मा को पूछताछ के लिए पकडकर थाने ले गई। पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ किया तो युवक ने प्रेमप्रसंग को लेकर कुल्हाड़ी से मारकर दिलीप पांडेय की हत्या कर शव को कुए मे डालने की बात बताया। पुलिस उसकी निशानदेही पर गांव स्थित एक कुए से शनिवार को अपराह्न दिलीप पांडेय का शव लोगों की उपस्थिति में निकाला गया। मौके पर पहुंचे रामाश्रय पांडेय ने अपने लड़के दिलीप पांडेय की पहचान किया। युवक का शव मिलते ही उसके परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। घटना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों के बीच में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *