अपना जिला

भारतीय राजनीति की धुरी थे रामविलास पासवान

● पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय नगर पंचायत के एक कालेज सभागार में शुक्रवार को लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री रामविलास पासवान की प्रथम पुण्यतिथि तिथि मनाई गई । इस दौरान पूर्व मंत्री के फोटो पर पुष्प अर्पित करतें हुए पासवान समाज के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया । तथा असहाय एवं गरीब परिवार के बच्चों को कापी पेन देते हुए शिक्षा को अपना हथियार बना कर समाज से सत्ता तक अपना स्थान बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.सी पी आर्या ने कहां कि रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के एक धुरी थे जो केन्द्र सरकार से लेकर विहार सरकार को सत्ता में लाने के लिए अहम भूमिका अदा किया। आज हम सभी को शिक्षा ग्रहण कर अपने आप को सक्षम बनाना होगा। बीएचयू के प्रोफेसर डा. अमरनाथ पासवान ,ज्ञानवती पासवान ,सुनील पासवान, मैनेजर पासवान, नखडू पासवान ने रामविलास पासवान के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए भारतीय राजनीति में इनके योगदान को दर्शाया । इस अवसर पर चुन्नु पासवान, बबलू पासवान ,राम अशीष पासवान, मनोज पासवान आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *