अजय मिश्रा को केंद्रीय मंत्री पद से हटाया जाए : अतुल अनजान

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मैं 3 अक्टूबर को किसानों सहित 8 लोगों की हत्या में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय अजय मिश्रा जिनकी साझेदारी अब जगजाहिर हो चुकी के विरुद्ध हत्या और षड्यंत्र करने का मुकदमा भी दायर हो चुका है। अभी यह भी सामने आया है कि लखीमपुर खीरी के 24 वर्ष के प्रभात गुप्ता की हत्या में लखीमपुर के अतिरिक्त न्यायाधीश द्वारा बरी कर दिया। इस निर्णय के विरोध में राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में अपील की। सारे तथ्य सामने रखते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अनजान ने कहा कि हाई कोर्ट उत्तर प्रदेश के डबल बेंच में मृतक प्रभात गुप्ता के परिवार ने भी निचली अदालत के निर्णय के विरुद्ध याचिका दायर कर दी और आगामी 25 अक्टूबर 2020 को सुनवाई हुई और चल रही है । ऐसी स्थिति में गंभीर रूप से अपराधिक मामलों में जुड़े हुए अजय मिश्रा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के पद पर कैसे बैठाए रखा जा सकता है। नैतिकता का तकाजा है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिमंडल से उन्हें हटाए जाने के लिए तत्काल राष्ट्रपति को पत्र लिखें। राष्ट्रपति व्यापक जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सुचिता की राजनीति के लिए दागी नेताओं को मंत्रिमंडल से बाहर के जाने का रास्ता बताएं।

