अपना जिला

सरकार घोंट रहीं लोकतंत्र का गला : उमेश चन्द पाण्डेय

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । लखीमपुर खीरी हादशे के परिजनों को सांत्वना देने जा रहें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव को गिरफ्तार कर नजर बंद किए जानें की सूचना के बाद सपाइयों में उबाल आ गया । मधुबन में पूर्व विधायक उमेश चन्द पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ता सुग्गीचौरी रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय से जुलूस निकालते हुए शहीद स्मारक पहुंच कर मुख्य रोड़ को जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिया । आधे घंटे तक सपाइयों ने सड़क जाम किया जिससे वाहनों की लम्बी लाइन लग गई । मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे सीओ अमित कुमार सिंह हल्का बल प्रयोग कर पूर्व विधायक उमेश चन्द पाण्डेय एवं सपाइयों को सड़क से हटवाते हुए गिरफ्तार कर थाने ले गए तथा मुचलका पर रिहा किया । इस दौरान उमेश चन्द पाण्डेय ने कहां कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है । यदि कोई पीड़ित है उसको सांत्वना देना सरकार का विरोध है तो सपा यह विरोध करती रहेगी।इस अवसर पर चन्द्रकिशोर पाण्डेय, अखिलेश कन्नौजिया, राम संदेश यादव, राजकुमार यादव ,सतीश पाण्डेय, पिंटू यादव सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *