खास-मेहमान

अंशिका को मिला राष्ट्रीय बेटी दिवस सम्मान 2021, डीडी भारती नेटवर्क के सीईओ ने किया सम्मानित

कबीरधाम/ छतीसगढ़। डीडी भारती नेटवर्क के सीईओ विजय कुमार शर्मा के द्वारा 2021 का राष्ट्रीय बेटी दिवस सम्मान कुमारी अंशिका को प्रदान किया गया। यह प्रमाण पत्र डीडी भारती नेटवर्क के सीईओ विजय कुमार शर्मा के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुमारी अंशिका कश्यप, शासकीय माध्यमिक शाला सूरजपुरा कला, विकासखंड पंडरिया, जिला कबीरधाम मैं कक्षा सातवीं में अध्यापन करती है। यह सम्मान प्राप्त करने पर कुमारी अंशिका को सभी शिक्षकों दोस्तों परिवार के लोगों के द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई। सभी बहुत खुश हैं और कुमारी अंशिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *