अपना जिला

किसी भी राष्ट्र में सशक्त सरकार प्रबुद्धजनों की सहायता से ही चलाई जा सकती है : रमापति राम त्रिपाठी

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मऊ विधानसभा के प्रबुद्धजनों का सम्मेलन भुजौटी स्थित एस आर प्लाजा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद रमापति राम त्रिपाठी रहे।
मुख्य अतिथि ने संबोधन के आरंभ में प्रबुद्ध जन को नमस्कार करते हुए अभिवादन किया तथा कहा कि,प्रबुद्ध जन समाज के प्रेरक और दिशानिर्देशक होने के साथ ही समाज के प्रहरी भी हैं। जिस समाज में प्रबुद्ध जन की जितनी अधिक सक्रियता और सहभागिता होती है वह समाज उतना ही उन्नत और सुखी होता है। सभ्य समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
राष्ट्र को जब भी उचित दिशा की की जरूरत पड़ती है तब प्रबुद्ध वर्ग ही उचित मार्गदर्शन करता है ।
किसी भी राष्ट्र में सशक्त सरकार प्रबुद्धजनों की सहायता से ही चलाई जा सकती है। वर्तमान में केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में पर्याप्त मात्रा में प्रबुद्धजनों की सहभागिता है जिसके कारण यह सरकार सबका साथ सबका विकास करने के साथ ही सबका विश्वास जीत रही है। अब जाती पाती की नहीं बल्कि राष्ट्रवाद की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी विकास और राष्ट्रवादी मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाती है। हमारे मुद्दे हमारे देश और प्रदेश के नागरिकों को पसंद आते है इसीलिए हमारी सरकार दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है।
हमारी सरकार अब वोटों को ध्यान में रखकर अपने निर्णय नहीं लेती है बल्कि हमारी सरकार समाज और देश का हित ध्यान में रखकर निर्णय लेती है। मोदी जी की सरकार आने के बाद से पिछले सात वर्षों में देश के किसी हिस्से में आतंकवादी घटनाएं नही हुई साथ ही नक्सलियों के सिंदीकेत को भी तोड़ दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में अपराधी अपने जान की दुहाई मांग रहे हैं, पूरा उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त होने की ओर अग्रसर है। प्रदेश में महिलाएं अब खुल कर चैन कि सांस ले रही है। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए देश में मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने रिकार्ड टीकाकरण करवाया है। हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनता के हित में लगातार जी जान लगाकर मेहनत की पराकाष्ठा कर रहे हैं। योगी जी के प्रयास से उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाने की ओर तेजी से अग्रसर है। अब शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल रही है,किसानों को अब खाद के लिए लाठी नहीं खानी पड़ती है, माताओं को भोजन बनाने के लिए हर घर गैस वी चूल्हा उपलब्ध है। आयुष्मान कार्ड से गरीबों का पांच लाख तक का मुफ्त इलाज हो रहा है। व्यापारियों के मन से अपराधियों का भय खत्म हो गया है वो शांति से अपना व्यापार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से ही प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान किया है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रबुद्ध जनों का सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। प्रबुद्धजन का विश्वास ही हमारी ताकत है। अब हमारा देश की सांस्कृतिक पहचान एक अलग मुकाम बना रही है। हमारी सशक्त संस्कृति ही हमारे राष्ट्र की ऊर्जा है, इस ऊर्जा में और अधिक वृद्धि हो सकती है तो वह प्रबुद्ध जनों के सहयोग से ही संभव है। प्रबुद्ध वर्ग हमारे देश और समाज की ताकत है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर हौसला प्रसाद उपाध्याय, सुनील कुमार गुप्ता, मनोज राय,जयनाथ सिंह, बजरंगी सिंह,अशोक सिंह,मुन्ना दुबे,सुनील यादव,भरत लाल राही,डा0 सीता राय, डा0 एच एन सिंह, आनंद प्रताप सिंह,ब्रह्मानंद सिंह,भरत भैया,रामाश्रय मौर्य,गणेश सिंह,संतोष सिंह,राधेश्याम सिंह,नूपुर अग्रवाल, राकेश तिवारी, कृष्णकांत राय, मीना अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में मुस्लिम व अनुसूचित वर्ग के हजारों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *