अपना जिला

अपर निदेशक स्वास्थ्य मंडल आजमगढ़ ने कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। मंडल मुख्यालय आजमगढ़ से मऊ जाते समय शनिवार को दोपहर में अपर निदेशक स्वास्थ्य मंडल आजमगढ़ डॉ घनश्याम सिंह ने मोहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रहे कोविड-19 का टीकाकरण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वैक्सीनेशन के रखरखाव एवं कोल्ड चैन की बाबत ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी चंद्रजीत यादव से ऑनलाइन जानकारी एवं आपातकालीन व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त किया।उन्होंने पूछा कि अगर कोविड-19 के टीकाकरण के दौरान कोई आपातकालीन स्थिति पैदा होती है तो क्या किया जाएगा,और क्या व्यवस्था है।जिस पर स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि आपातकालीन सुविधा के लिए एडिलीन इंजेक्शन जो मरीज को तत्काल दिया जाए,साथ ही साथ कुछ और अतिरिक्त दवाएं भी रखी जाए।जिससे यह सुविधा मरीज को तत्काल मिले और मरीज स्वस्थ रहेगा।बाद में अपर निदेशक स्वास्थ्य ने फार्मासिस्ट राममूरत यादव से एंटीरेबीज इंजेक्शन तथा अन्य इमरजेंसी दवाएं तथा स्वास्थ्य से संबंधित बच्चों की दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की,जहां दवाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध पाई गयी और वे संतुष्ट नजर आए।
इस मौके पर डॉ अजय कुमार यादव,डॉ आनंद कुमार,स्वास्थ शिक्षा अधिकारी राम कुवर यादव,एनम,आशा आदि स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *