मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर औचक छापेमारी कर 7 दूध का नमूना लिया गया

मऊ। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवम जिलाधिकारी मऊ के निर्देशानुसार दाल,सरसों के तेल एवम दूध में मिलावट के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मऊ की टीम द्वारा शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मऊ आरके दीक्षित के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर औचक छापेमारी करते हुए कुल 7 दूध का नमूना लिया गया एवं इस सप्ताह दाल एवं सरसों के तेल के कुल 14 नमूने लिए गए। जिसमें अछार क्रॉसिंग मऊ के गिरधारी राम से भैंस के दूध का नमूना, चितनपुरा मऊ से संजय यादव से दूध का नमूना, बाल निकेतन मोड से स्वामीनाथ यादव से भैंस का दूध का नमूना,घोसी स्थित कौशल मिश्रा के प्रतिष्ठान से फुल क्रीम मिल्क का नमूना,वही के संतु से मिश्रित दूध का नमूना,भीटी के अनिल यादव से भैंस के दूध का नमूना, रामानंद यादव से भैंस का दूध का नमूना लिया गया,साथ ही साथ चिरैयाकोट के दयाशंकर प्रसाद के प्रतिष्ठान से सरसों तेल का नमूना, मर्यादपुर के अमरनाथ प्रजापति के प्रतिष्ठान से अरहर के दाल का नमूना,खालिसपुर मनीष कुमार के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल ब्रांड का नमूना,मझवारा के चंद्रभान चौहान के प्रतिष्ठान से रिफाइंड सोयाबीन आयल का नमूना, बुनकर कॉलोनी ईमिलिया के अख्तर हसन के प्रतिष्ठान से सरसों तेल का नमूना,करहा के गोविंद वर्मा के प्रतिष्ठान से तुअर दाल का नमूना,करहां बाजार के मोहम्मद अजमल के प्रतिष्ठान से राइस ब्रांड आयल का नमूना, कस्बा खास घोसी के शंभूनाथ मद्धेशिया के प्रतिष्ठान से रिफाइंड सोयाबीन आयल का नमूना, परसुपुर मधुबन के ओम प्रकाश गुप्ता के प्रतिष्ठान से अरहर दाल का नमूना,सहादतपुरा राजेश गुप्ता के प्रतिष्ठान से सरसों तेल का नमूना,सहादतपुरा के अरुण अग्रवाल के प्रतिष्ठान से रिफाइंड एडिबल आयल का नमूना, गजियापुर विनीत गुप्ता के प्रतिष्ठान से अरहर दाल का नमूना,सरवा के हरेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान से रिफाइंड सोयाबीन आयल ब्रांड-चंद्रमा हेल्थ का नमूना लिया गया।इस प्रकार टीम द्वारा सप्ताह भर में कुल 21 नमूने लिए गए। इन नमूनों को वास्ते जांच राज्य की जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ को भेज दिया गया है।
इस बाबत पूछे जाने पर अभिहित अधिकारी मऊ एसके त्रिपाठी ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात मिलावट पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव, रामानंद,जयहिंद राम, बिंदु पांडे, आदि रहे।

