मिसाल-ए-मऊ

मऊ के वेद प्रकाश को बिहार PCS में 344 वीं रैंक, दो माह पूर्व UP PCS में हुआ था चयन

मऊ। शहर के सहादतपुरा निवासी सत्य प्रकाश मिश्र के सबसे छोटे पुत्र वेद प्रकाश मिश्र का बिहार पीसीएस परीक्षा श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। उन्हें सयुंक्त मेधा सूची में 344 वीं रैंक प्राप्त हुई है। अभी दो महीने पूर्व ही वेद का चयन यूपी पीसीएस की परीक्षा में जिला समाज कल्याण अधिकारी के तौर पर भी हुआ था।चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि सत्य प्रकाश मिश्र ग्राम सहुवारी चकरा के मूल निवासी हैं।
वेदप्रकाश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शहर के तथागत सेवा पब्लिक स्कूल से की उसके बाद इलाहाबाद से हाई स्कूल और विशाखापट्नम से केंद्रीय विद्यालय से इंटर की परीक्षा पास की। विशाखापट्नम के ही आंध्र विश्वविद्यालय से वेद प्रकाश ने सिरेमिक टेक्नोलॉजी में बी. टेक. किया हुआ है।


दूरभाष पर बातचीत में वेद ने बताया कि उनकी सफलता में परिवार का बहुत योगदान रहा है। बाबा राजेन्द्र मिश्र गांधी के आशीर्वाद और भाइयों के मार्गदर्शन में उन्होंने यह सफलता प्राप्त की।
वेदप्रकाश का मानना है कि तैयारी में असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार अपने प्रयास में लगे रहे।
वेद प्रकाश शुरू से ही समाज के प्रति अपना योगदान देते रहे हैं। इसकी प्रेरणा भी उन्हें अपने गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी दादा जी से ही मिली। पिछले साल लॉकडाउन के वक़्त भी इन्होंने मजदूरों के लिए राहत सामग्री का बंटवारा अपने मित्रों के साथ मिलकर किया था। टीम वर्क की भावना सदैव ही उनमें रही है। इसके अलावा वेद कविताएं लिखने में भी अभिरुचि रखते हैं। वह अपने संघर्ष के दौरान ख़ुद को प्रेरित करने के लिए कविताएं लिखा करते थे।
अपनी सफलता के लिए उन्होंने अपने परिवार को श्रेय दिया और कहा कि परिवार नहीं होता तो वो इसमें सफल नहीं हो पाते।

apnamau.in की टीम मऊ के ऐसे होनहारों से आपको रूबरू कराने का बीड़ा उठा चुकी है। हम मिसाल-ए-मऊ अभियान के तहत आपके सामने ऐसी कहानियां लाते रहेंगे ताकि हमें जिले के भविष्य को संवार सके और अपनी माटी पर नाज़ करें। अगर आपके पास भी ऐसी कोई कहानी है तो हमें नीचे लिखे नम्बर पर व्हाट्सएप करिए या ईमेल करिए। Whatsapp No- 9450831331 [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *