चर्चा में

भाजपा डूबती हुई नैया, जिसको इस पर सवार होना है हो जाए, हम नहीं सवार होंगे : ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया के फेसबुक पेज पर भाजपा को डूबती हुई नैया बताया है, उन्होंने कहा है कि जिसको इनके रथ पर सवार होना है हो जाये पर हम सवार नहीं होंगे,जब चुनाव नजदीक आता है तब इनको पिछड़ो की याद आती है जब मुख्यमंत्री बनाना होता है तो बाहर से लाकर बना देते है, हम जिन मुद्दों को लेकर समझौता किये थे साढ़े चार साल बीत गया एक भी काम पूरा नहीं हुआ, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू नहीं किया, श्री राजभर ने कहा कि भाजपा महाराजा सुहेलदेव राजभर का इतिहास मिटाने में लगी रही, पिछड़ो को आरक्षण नहीं दिया, हमारा इतिहास मिटाने वालों को 2022 में मिटाना उनका लक्ष्य है। कहा कि उ.प्र.में शिक्षक भर्ती में पिछड़ो का हक लुटा, पिछड़ो को हिस्सेदारी न देने वाली भाजपा किस मुह से पिछड़ो के बीच मे वोट मांगने आएंगी इनको सिर्फ वोट के लिए पिछड़ा याद आते हैं। 
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमने भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है जो भी उप्र. में भाजपा को हराना चाहते है हम उनसे गठबंधन करने को तैयार है।

इसके अलावा ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर ही कहा है कि भाजपा पिछड़ो का वोट कैसे मिले इसके लिए पिछड़ो के कुछ नेताओं को दिल्ली बुलाकर आश्वासन देना शुरू कर दी है, भाजपा (भारतीय झूठ पार्टी) पिछड़ों को हिस्सेदारी कब देगी, पिछड़ो का आरक्षण लूटने वाले बताए, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट कब लागू होगी? अगर लागू नहीं हुआ तो 2022 में विदाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *