अपना जिला

चिरैयाकोट में डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी

चिरैयाकोट/ मऊ। रामनवल स्मारक पी जी कालेज के पास स्थित एच पी पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर वरिष्ठ कांग्रेसी सिकन्दर प्रसाद पूर्व जिलाध्यक्ष-जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जनपद-मऊ के नेतृत्व में कोविड गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई और विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं सरकार से डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान सिकन्दर प्रसाद ने कहा कि डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के कारण पूरे देश में मंहगाई चरम पर पहुंच गई है।इस मंहगाई ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है। सरसों के तेल का मूल्य दुगुना बढ़ गया। केंद्र और राज्य की सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह से फेल है। इस अवसर पर महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अजय गुप्ता, शहंशाह ,श्याम नरायन दूबे, मुस्तकीम मंसूरी,सोनू, इरशाद, सुरेश,तसउवर, फौजदार, यशवन्त उपाध्याय, सिपाही रामजीत, धनंजय,राजू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *