नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज को पंचायत चुनाव का मतदान केंद्र बनाने की मांग
रतनपुरा / मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी होते ही कहीं खुशी कहीं गम का माहौल व्याप्त है। आरक्षण सूची पर खडारगाड़ी, मुस्तफाबाद ,कुडवा और मोहम्मदपुर
बरहिया ग्राम पंचायत के लोगों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर अपनी आपत्ति लिखित रूप से दर्ज कराई है। खडार ग्राम पंचायत के अवनीश खरवार, हरिनाथ चौहान ,रामायण चौहान, हरिकेश चौहान का कहना है कि जमालपुर ग्राम पंचायत से अलग कर दो हजार पंद्रह के पंचायती चुनाव में खडॉर गाड़ी को ग्राम पंचायत का दर्जा दिया गया ,और पहले चुनाव में खडॉर गाड़ी सामान्य सीट थी। खडारगाड़ी ग्राम पंचायत में 75% पिछड़े वर्ग की आबादी है ।परंतु इसको नजरअंदाज करते हुए खडॉर गाड़ी को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। ऐसे में आवश्यक है कि खडार गाड़ी को अनुसूचित के बजाय पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किया जाए ।वही कुंडवा ग्राम पंचायत में सामान्य एवं अनुसूचित जाति का कोई भी परिवार नहीं रहता है । कुड़वा को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है ।भोलाराम ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहां है कि अनुसूचित जाति के बजाए कुड़वा को अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया जाए। वही मोहम्मदपुर बरहिया ग्राम पंचायत जिसे अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है ।वहां के चुरामन राम ने लिखित आपत्ति देकर मोहम्मदपुर बरहिया को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए जाने की आवाज उठाई है ,और मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वहां के अरविंद कुमार सिंह और संजेश कुमार सिंह ने लिखित आपत्ति दर्ज कराते हुए मांग की है कि मुस्तफाबाद को अनुसूचित वर्ग के बजाय सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया जाए। विभिन्न गांव से आई आपत्ति को लेकर संबंधित गांव में हलचल तेज हो गई है, और सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इन आपत्तियों के मद्देनजर क्या निर्णय लेता है ।इसी क्रम में रतनपुरा ग्राम पंचायत का मतदान केंद्र जो घनी आबादी के बीच प्राथमिक पाठशाला पर बनाया गया है ।उसे लेकर भी आपत्ति दर्ज कराते हुए लोगों ने मांग की है कि नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज पर मतदान केंद्र बनाया जाना सुविधाजनक होगा। अब देखना है प्रशासन इस पर क्या निर्णय लेता है।


