चर्चा में

UP के दो करोड़ घरों में लगेंगे सहजन के पौधे : मुख्यमंत्री

गोरखपुर। प्रदेश के दो करोड़ घरों में एक साथ सहजन के पौधे लगेंगे। यह घर उन परिवारों के हैं जिन्हें सरकार से शौचालय की सौगात मिल चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पौधे पंचायती राज विभाग लगवाएगा जबकि उपलबध कराने की जिम्मेदारी वन विभाग को मिली है। प्रदेश में जुलाई के पहले सप्ताह में 25 करोड़ पौधे रोपे जाने की तैयारियां चल रही हैं। कुपोषण से लड़ने में मददगार होने के चलते इस वृहद अभियान में सीएम योगी ने 2 करोड़ पौधे सहजन के लगाने के निर्देश दिए हैं। पंचायती राज विभाग प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालय के दो करोड़ लाभार्थियों के घर के बाहर यह पौधे लगवाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *