अपना जिला

मऊ कोरोना टेस्ट में सभी 193 लोग पास

(श्रीराम जायसवाल)

जाँच 2538, रिपोर्ट प्राप्त 2039, निगेटिव 1986, फिलहाल संक्रमित 19 मौजूद


मऊ। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर आज का दिन भी जनपद के लिए सुकून देने वाला रहा। पूर्व से संक्रमित 25 लोगों में से छह लोग इलाज के दौरान पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद गोहना के प्रभारी भी शामिल हैं। अब जनपद में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 19 रह गई है।
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश चंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आज जनपद को प्राप्त 193 रिपोर्ट में सभी लोग नेगेटिव पाए गए। इनमें 187 लोग नए व्यक्ति शामिल थे वहीं छह लोग पूर्व से कोरोना पॉजिटिव संक्रमित होकर इलाज करवा रहे थे। जनपद के फतेहपुर मंडाव से धर्मपुर, परदहां ब्लॉक से अहिलाद व बड़राव ब्लाक के खोनाचवर गांव से हॉटस्पॉट भी समाप्त कर दिया गया। फिलहाल जनपद में अभी भी 23 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

11 अलग-अलग देशों से 65 प्रवासियों का जनपद में हुआ आगमन, सभी कर रहे एकांतवास का पालन
मऊ। पत्रकारों को जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट जीएन सचान ने बताया कि एक तरफ जहाँ देश के विभिन्न शहरों से हजारों प्रवासी मजदूरों का जनपद में आगमन हुआ। वही विश्व के 11 अलग-अलग देशों से 65 प्रवासियों का भी जनपद में आगमन हुआ जो पूर्ण रूप से एकांतवास का पालन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ओमान, कुवैत, सिंगापुर, कतर, रूस, मिश्र, ट्यूनिस, दुबई, यूक्रेन, माले और सऊदी अरब से कुल 65 प्रवासियों का अलग अलग तिथियों पर जनपद में आगमन हुआ। जिनमें से 24 लोग संस्थागत कोरोन्टाइन, दो लोग पेड कोरोन्टाइन व 39 लोग होम कोरोन्टाइन में बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *