नदी के पास विक्षिप्त का मिला शव
मोहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकरी निवासी 64 वर्षीय अफजाल पुत्र अब्दुल मजीद जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था। शनिवार की देर रात्रि तमसा नदी के पास शौच करते समय दिमागी संतुलन खराब होने के कारण गहरे पानी में समा गया। सुबह आसपास के लोग जब नदी के निकट शौच करने के लिए गए तो नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। नदी किनारे शव पाये जाने की जानकारी पर कुछ ही देर में क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी।जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद पूछताछ कर इसकी पहचान की।
इसकी जानकारी मिलते ही परिजन रोते बिलखते हुए तमसा नदी पर पहुंचे। पुलिस ने तमसा नदी के पास से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

