खास-मेहमानतस्वीरों में मऊ

पीएम केयर में 21 हजार का चेक देने, वैशाखी के सहारे 98 वर्षीय बुजुर्ग महिला पंहुची डीएम के पास

■जज्बे को देख जिलाधिकारी हुए भावुक

■ जरूररतमन्दों के लिए बुजुर्ग महिला ने अपनी एक माह का पेंशन डीएम को सौंपा।

मऊ। कोरोना महामारी से जूझ रही जनता को देखते हुए एक 98 वर्षीय बुजुर्ग वृद्ध महिला ने अपनी एक माह का पेंशन 21 हजार रुपये का चेक जिलाधिकारी को सौंपा। बुजुर्ग महिला के इस जज्बे को देख जिलाधिकारी भी अपने आप को रोक नहीं पाए और भावुक होते हुए अपनी कुर्सी को छोड़कर बुजुर्ग महिला के पास पहुंचे और उनके हाथों से 21 हजार रुपये का चेक थामा।
बताते चले कि कोपागंज क्षेत्र निवासी फूलमती राय 98 वर्ष पत्नी स्व. दिलीप राय है और पढ़ाने का कार्य करती थी। 1985 में रिटायर्ड हो गई और हर महीने इनका पेंशन 21 हजार रुपये आता था। लेकिन विश्व मे फैली कोरोना महामारी से गरीब तबके के लोगों का काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा,जिसको देखते हुए बुजुर्ग महिला अपनी वैशाखी के सहारे कलेक्ट्रेट सभागार में पहुँची और जरूररतमन्दों के लिए अपनी एक माह का पेंशन 21 हजार रुपये का चेक जिलाधिकारी को सौंप दिया। ताकि लोगो को सहायता मिल सके। बुजुर्ग महिला का यह कार्य देख कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद अधिकारीगण एवं पत्रकारगणों ने इनकी सराहना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *