अपना जिलाचर्चा में

आवश्यक सेवाओं को ऑनलाइन द्वारा बिक्री न करके खुदरा व्यापार के माध्यम से खरीद बिक्री की जाए : व्यापारी

मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्ता, जिला महामंत्री कन्हैयालाल जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष हबीबुल्लाह टांडवी, युवा जिलाध्यक्ष अजहर कमाल फैजी, जिला मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता आदि दर्जनों व्यापारी से शनिवार को आपसी टेलिफोनिक कान्फ्रेंस करने के पश्चात तय किया कि केंद्र सरकार आगामी 20 अप्रैल से खुलने वाली आवश्यक सेवाओं को ऑनलाइन ट्रेडिंग द्वारा न कर के खुदरा व्यापार के माध्यम से खरीद बिक्री की जाए। क्योंकि खुदरा व्यापारी ही लाक डाउन की अवधि मे अपने अपने व्यापार को बंद करके आवश्यक सेवाओं जैसे दवाइयां खाना के पैकेट और राशन के पैकेट के साथ-साथ हर क्षेत्र में अपना योगदान कर रहा है। ज्ञातव्य हो कि यह ऑनलाइन कंपनियां इस कोरोना महामारी में सहयोग के नाम पर बिल्कुल भी लुप्त हो गई है । इन्होंने आज तक कोई भी सहयोग नहीं किया इसलिए केंद्र सरकार से यह मांग की जाती है कि ऑनलाइन ट्रेडिंग किसी भी कीमत पर बंद रखी जाए क्योंकि इससे न तो सरकार को जीएसटी मिलेगा न तो आयकर मिलेगा यह सारा राजस्व का नुकसान केवल ऑनलाइन से होगा।
व्यापारियों ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री से निवेदन किया कि सारी आवश्यक वस्तुएं फुटकर व्यापारियों से ही देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। केंद्र और प्रदेश की राजस्व का भी नुकसान नहीं होगा और व्यापारियों में शासन तथा प्रशासन के ऊपर विश्वास भी अधिक होगा होगा। टेलिफोनिक कान्फ्रेंस में मुख्य रूप से हरिश्चंद्र मद्धेशिया संजय गुप्ता गौरव मद्धेशिया अरुण कुमार जायसवाल मुन्नु बरन वाल दिलीप मद्धेशिया हेमराज सुभाष कनौजिया श्याम मद्धेशिया सुनील यादव गामा यादव हरिशंकर गुप्ता राम अवध सिंह अशोक सिंह प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *