कोरोना एक्टिव सर्विलांस टीम ने सम्भावित मरीजों की पहचान के प्रति किया जागरूक
बिल्थरारोड / बलिया। स्थानीय नगर के वार्ड नंबर- 3 में गुरुवार को जिला अस्पताल द्वारा गठित कोरोना एक्टिव सर्विलांस टीम द्वारा कोविड-19 के सम्भावित मरीजो की पहचान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने घर-घर जाकर स्थिति का पता लगाया तथा बाहर से आये लोगो के बारे में भी जानकारी साझा की।
जिला अस्पताल द्वारा गठित कोरोना एक्टिव सर्विलांस टीम आज सुबह नगर पहुची। टीम ने वार्ड नंबर -3 के वार्ड के सभासद सुनील कुमार टिंकू के साथ घर- घर जाकर कोरोना वायरस से सम्बंधित लक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा उसके मरीजों का पता लगाया। नगर काा सौभाग्य रहा कि इस दौरान कोई व्यक्ति इ रोग के लक्षण से प्रभावित नहीं पाया गया। टीम के सदस्यों ने सभी नगरवासियों को लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया व उन्हें अपने घरों में ही रहने की अपील की। कोरोना एक्टिव सर्विलांस टीम में चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार गुप्ता, फार्मासिस्ट श्रीनाथ, विजय शंकर राम, अवधेश सिंह, राधा मोहन पांडेय, भोलाराम के साथ सफाई कर्मचारी सुरजीत व मुरारी रावत भी मौजूद रहे।

