बाहर से आये हुए 530 यात्रियों को मऊ में दो आइसोलेशन सेंटर में रखा गया : डीएम
मऊ। कृषि कार्यो को देखते हुए किसानों के हित में शासन के निर्देश पर छूट दी गई है। इस समय गेंहू कटाई सहित अन्य फसलों कटाई मड़ाई का कार्य सन्निकट है। यह बातें सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा। कहा कि कृषि कार्य के यंत्रो के मरम्मत व कृषि यंत्र की दुकानें खोले जाने की छूट दी गई है। हारवेस्टर से होने वाली फसल की कटाई के कार्य के लिए प्रांत स्तरीय आपरेटरों को ही अनुमति दी जायेगी। जबकि गैर प्रांत के आपरेटरों को जनपद में आने की अनुमति शासन से प्राप्त नहीं है। कोई विशेष परिस्थिति में किसी कम्बाइन के लिए गैर प्रांत की आपरेटर की जरुरत पड़ती है तो उसके लिए शासन से अनुमति लेना पड़ेगा तभी जाकर के वह जिले में कटाई आदि कृषि का कार्य कर सकता है। वहीं उन्होंने बताया कि पिछली बार में भांति जिस कम्बाइन मशीन में भूसा बनाने की व्यवस्था नहीं होगा उसे कटाई की अनुमति नहीं दी जायेगी। इसकी निगरानी कृषि विभाग द्वारा कराई जायेगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि बाहर से आये हुए 530 यात्रियों को जनपद में बने दो आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है जिसमें सदर तहसील क्षेत्र के स्कूल फातिमा स्कूल में बने आइसोलेशन सेंटर में दो सौ से अधिक यात्रियों को रखा गया है। जबकि मुहम्मदाबाद के बरामदपुर के आइसोलेशन सेंटर में लगभग तीन सौ लोगो को रखा गया है। जिन्हें 14 दिन की अवधि तक रखा जायेगा। आइसोलेशन की व्यवस्था राजस्व विभाग की जिम्मे है, जो ठहरे हुए लोगों की खान-पान व उचित देखभाल करेगी। उन्होंने कहा कि सोशल पुलिसिंग के आधार पर गांव में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी जानी चाहिए ताकि उन्हें आइसोलेशन किया जा सके। जनपद की सीमा को पूरी तरह से सील किये जाने के बारे में उन्होंने कहा कि शासन से निर्देश प्राप्त हुआ कि किसी भी प्रकार से अन्य जिलों के लोग सीमा में प्रवेश न कर सकेें। जिससे जिले को रखा जा सके। ऐसी व्यवस्था प्रदेश के सभी जिलों में लागू है। वहीं अभी तक बाहर से फंसे यात्रियों का आने का क्रम जारी है, जो आज क चलेगा। ऐसी यात्रियों को उनके घर तक भेजने तक के लिए जनपद की सीमा पर तात्कालिक व्यवस्था देकर उन्हें भेजा जायेगा।
