ठेकेदार द्वय ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी एक लाख की राशि
■ कलेक्टर ने की आम जनता से सहयोग की अपील
नारायणपुर (छत्तीसगढ़)| क़ोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण के लिए स्थानीय ठेकेदार राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल व पिंटू जायसवाल ने सोमवार को कलेक्टर पी.एस.एल्मा से उनके कक्ष में मिलकर मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख रूपये का चेक सौंपा। इस मौके पर जिलाधिकार पी.एस.एल्मा ने जिले के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों और आम जनता से भी आगे आकर मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग करने की अपील की।
वर्तमान समय में पूरा देश कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है। लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी ने 25 मार्च को पूरे देश को 21 दिन के लिए लाक डाउन घोषित किया है। ऐसे समय लोगों की अधिक से अधिक सहयोग के लिए जिलाधिकारी ने लोगों से सहयोग की अपील की है। कलेक्टर श्री एल्मा ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए भारतीय स्टेट बैंक के खाता नंबर 30198873179 आईएफएससी कोड एसबीआईएन 0004286 में सीधे राशि जमा की जा सकती है। कहा कि लोगों के सहयोग राशि से दैनिक वेतन भोगी मजदूरों और जरूरतमंदों की और बेहतर मदद कर सकती है।

