टि्वटर वाणी : पत्रकार की चुटकी पर राबड़ी देवी ने दिया करारा जवाब
(आनन्द कुमार)
देश में 2019 का लोकसभा का चुनाव अपने पूरे तापमान पर है। जनता जनार्दन के बीच सभा और रैलियों में नेताओं का वाकयुद्ध चरम पर तो है ही, नेताओं का सोशल मीडिया पर वाक्य युद्ध भी कम नहीं है। नेताओं के ट्वीट facebook के पोस्ट पर आम नागरिक, नेता, पत्रकार अपनी बातें बोलने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे में राबड़ी देवी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर की गई एक बयान बाजी व टिप्पणी को लेकर पत्रकार निशान्त चतुर्वेदी द्वारा ट्वीट कर राबड़ी देवी के पोस्ट पर लिखा गया कि अच्छा जी राबड़ी देवी भी ट्वीट करती हैं। उसके बाद पत्रकार निशांत ने लिखा कि कोई इनसे बोले की बस 3 बार ट्विटर बोल कर दिखा दें। प्रशांत के चुटकी वाले इस जबाब पर राबड़ी देवी ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि बेटा तेरे जैसे पतलकारों को बहुत पसीना पोंछवाया है। वोट की ताकत से लोकतांत्रिक तरीके से 8 साल देश के दूसरे सबसे बड़े सूबे बिहार झारखंड की मुख्य मुख्यमंत्री रही हूं। मोदी से सवाल पूछा तो तोहार पेट में मरोड़े क्यों छूटे। तबीयत ठीक बानू…
बेटा तेरे जैसे पतलकारों को बहुत पसीना पोंछवाया है। वोट की ताक़त से लोकतांत्रिक तरीक़े से 8 साल देश के दूसरे सबसे बड़े सूबे (बिहार-झारखंड) की मुख्यमंत्री रही हूँ।
मोदी से सवाल पूछा तो तोहार पेट में मरोड़े क्यों छूटे? तबियत ठीक बा नू.. https://t.co/vCdoArA4IC
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) May 2, 2019
ऐसे में पत्रकार निशांत चतुर्वेदी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के टि्वटर उठाए गए सवाल पर राबड़ी देवी के जवाब पर देश में खूब चर्चा रही। लोगों ने एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के जवाब पर चटखारे लिया, तो वहीं पत्रकार द्वारा राबड़ी देवी पर ली गई चुटकी को भी आड़े हाथों लिया। ऐसे में सोशल मीडिया के फेसबुक टि्वटर एवं व्हाट्सएप आदि पर इस समय वाक युद्ध का तड़का लगा हुआ है। जनता के दरबार में रैलियों में नेताजी लोग बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं तो मौका मिलते ही सोशल मीडिया पर भी अपने मन की भड़ास निकालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब देखना होगा कि कौन नेता किसके खिलाफ क्या बोलता है।
अच्छा जी राबड़ी देवी जी भी ट्वीट करती है 🤔
कोई इनसे बोले कि ये बस तीन बार ट्विटर बोलकर बता दें 🤗#LoksabhaElections2019 #Bihar #lalu https://t.co/jQs0VwQptr
— Nishant Chaturvedi (@nishantchat) May 2, 2019

