अपना जिलाचर्चा में

घोसी के बसपा प्रत्याशी के खिलाफ लंका थाने में दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

वाराणसी। मऊ जिले में घोसी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे बसपा नेता अतुुुल कुुुमार सिंह अतुल राय पर गाजीपुर की एक युवती ने लंका थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इससे पूर्व भी कई मामलों में अतुल पर आरोप लगा है। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि लंका इलाके के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में झांसा देकर ले जाने के बाद उसका यौन शोषण किया था। दुष्‍कर्म के बाद उसे चुप रहने की धमकी दी गई थी। बताया गया कि युवती भी गाजीपुर की रहने वाली है। उसने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपने बयान के साथ इस मामले में वीडियो भी वायरल किया था।
पीडि़त युवती ने लंका थाने में तहरीर दी तो बुधवार रात अतुल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखा गया। पीडित युवती वाराणसी में ही एक कालेज में पढाई कर रही थी। लंका थाना प्रभारी भारत भूषण तिवारी ने बताया कि मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। दो साल पहले भी अतुल ने डाफी टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए फायरिंग की थी। तब उनके खिलाफ 307 का मुकदमा लिखा गया था। उक्त युवती द्वारा सोशल मीडिया पर बसपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद मंगलवार को घोसी लोकसभा के बसपा प्रत्याशी अतुल कुमार सिंह अतुल राय ने मऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस करके सफाई दी। तथा कहा कि उक्त युवती द्वारा उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने सिर्फ उसकी आर्थिक मदद की। और जब आर्थिक मदद करना बन्द कर दिया तो युवती गलत गलत आरोप लगा रही है। उन्होंने कई  पुराना ऐसे दस्तावेज मीडिया को दिखाएं जिसमें कहा कि युवती मेरे अलावा भी कई लोगों को के ऊपर ऐसे आरोप लगा चुकी है। अतुल राय ने कहा युवती ब्लैक मेल कर रही है, वे उसके खिलाफ बलिया में मुकदमा पंंजीकृृत करायेे हैं। पूरे मामले में भाजपा की साजिश है। मैैं चुनाव आयोग से सीबीआई या न्यायिक जांच कराने की मांग करता हूँ। वाराणसी जनपद के लंका थाने में दर्ज मुकदमे में पीडिया ने आरोपी के खिलाफ 420, 376, 504 और 506 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी आनन्द कुलकर्णी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *