अपना जिलाचर्चा में

प्रधानपति को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गम्भीर

मऊ। पहले से घात लगाये बेखौफ़ बदमाशों ने निमन्त्रण कर वापस घर लौट रहे 25 वर्षीय ग्राम प्रधान पति को गोली मार दी। गोली लगने से वह गम्भीर रुप से घायल हो गये। फिर बदमाश बड़े ही आराम से घटना को अंजाम देकर चलते बने। उधर घटना के बाद आनन-फानन में लोग घटना स्थल पर पंहुचे तो खून से लथपथ प्रधान पति को देखे तो उनके

होंश उड़ान गये। उन्होंने तुरंत घायल को वहां से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ हालत गम्भीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव में प्रधान पति विनोद यादव पुत्र जयगोबिन्द यादव 25 वर्ष निवासी बबुआ पुर को बुधवार की भोर में निमंत्रण कर वापस घर आए थे कि बदमाशों ने घर पर ही ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दी। जिसमें एक गोली कान को छुते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली कान के पास दिमाग में लग गई। जिससे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर तड़पने लगे। घटना को अंजाम देकर बदमाश भागने में कामयाब हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *