एपीएस में विदाई समारोह का आयोजन, शहीदों को श्रद्धांजलि
मऊ। अमृत पब्लिक स्कूल में 10-वीं और 12-वीं के छात्र – छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक ब्रह्मदेव सिंह और प्रधानाध्यापिका डा० माया सिंह ने दीप प्रज्व्वलित किया। इसके पूर्व छात्र व छात्राओं सहित विद्यालय परिवार ने पुलवामा में केंद्रीय रिजर्ब पुलिस फ़ोर्स के शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। कक्षा 9-वीं और 11-वीं के छात्र – छात्राओं ने सीनियर छात्रों के सम्मान में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिनमें नाट्य, शास्त्रीय संगीत और शास्त्रीय नृत्य शामिल रहा।
इसके उपरांत बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी को प्रधानाध्यापिका डा० माया सिंह ने सी० बी० एस० ई० द्वारा दिए गए निर्देशों का परिचय कराया और परीक्षा प्रणाली की दिग्दर्शिता प्रस्तुत की।
तदोपरांत विद्यालय के प्रबन्धक ब्रह्मदेव सिंह ने सभी छात्र – छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए “विद्यार्थींन: कुतोह सुखम्, सुखार्थीन: कुतोह विद्या” का सन्देश दिया और विद्यार्थी के अंदर होने वाले गुण के दस लक्षण बतायें। कार्यक्रम का समापन प्रधानाध्यापिका डा० माया सिंह के धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ ।

