विशेषज्ञों की टीम करेगी महिला नसबंदी : सीएमओ
■ सी.एम.ओ दफ्तर सभागार में समीक्षा बैठक हुई
मऊ। परिवार नियोजन अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए जिले के स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जनपद के दूर दराज इलाकों में अब विशेषज्ञों की टीम महिला नसबंदी करेगी। यह फैसला लिया गया परिवार नियोजन की समीक्षा बैठक में जनपद में आजकल परिवार नियोजन पखवाड़ा चल रहा है। इसी संबंध में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अध्यक्षता में सी.एम.ओ दफ्तर सभागार में परिवार नियोजन पर समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश दिया कि परिवार नियोजन पखवाड़े के दौरान 5 अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाये। इसके साथ ही सर्जन को महिला नसबंदी के लिए प्रशिक्षित किया जाये। महिला नसबंदी में अनुभव प्राप्त चिकित्सकों को अन्य अस्पतालों में नसबंदी करने के लिये तैयार किया जाए।
यू.पी.टी.एस.यू. के डी.एफ.पी.एस. आनंद कुमार ने बताया कि आगे से परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ पी के राय द्वारा जो महिला नसबंदी ऑपरेशन किए जाएंगे. बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2018-19 के ई.एल.ए. को बताते हुए परिवार कल्याण जागरूकता एवं सेवा प्रदायगी की अभियान (15 फरवरी से 2 मार्च 2019 ) के सुचारु रूप से संचालन हेतु चर्चा की गई. साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित समस्त गतिविधियों की भौतिक तथा वित्तीय समीक्षा की गई. इसमें सभी गतिविधियों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतीशचन्द्र सिंह, ए.सी.एम.ओ. डॉक्टर एम लाल, ए.सी.एम.ओ. डॉक्टर पी के राय, डीपीएम रविंद्र नाथ, डीसीपीएम संतोष सिंह, ए.डी.एम. पवन वर्मा और आनंद कुमार पांडेय सहित जिले के डॉक्टर समेत एन.एच.एम. के सभी नोडल मौजूद रहे।

