पुलवामा में शहीद सुरक्षा बलों को नमन : अतुल कुमार अनजान
पुलवामा मे 38 केंद्रीय रिज़र्व सुरक्षा बल जवानों की आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर नृशंस हत्या से देश गमगीन हो गया है। पाकिस्तान द्वारा खुले रूप से प्रायोजित आतंकी संगठनों ने जम्मू- कश्मीर में चार वर्षों से भरपूर हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रखा है ।आतंकी संगठन जैशे – मोहम्मद ने पुलवामा हत्या की जिम्मेदारी लेकर यह साबित कर दिया है कि वह पाकिस्तान के हुक्मरानों के निर्देश पर भारत के बेगुनाह नागरिको सहित सेना , अर्द्ध सैनिक बलों पर हमले करके भारत की जनता और लोकतंत्र के विरुद्ध अभियान चला रखा है । उक्त विचार व्यक्त करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने कहा कि दुनिया भर के कई देशों ने जघन्य हत्या की घोर निंदा की परंतु पाकिस्तान यह दुष्प्रचार कर रहा है कि भारत उसके विरूद्ध अनर्गल आरोप लगा रहा है।भाजपा के राष्ट्रीय नेता अतुल कुमार अनजान ने आगे कहा कि पड़ोसी देश होकर भी पाकिस्तान ने अभी तक पुलवामा हत्या की निंदा भी नही की ।उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान इस प्रकार की गतिविधियां कराकर भारत के साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश में लगा है। वक़्त की आवाज़ है कि हम सब मिलकर देश की एकता को मजबूत बनाते हुए पाकिस्तान की हर साजिश का मुंहतोड़ जबाब दें ।

