1289 बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह पेपर और ओएमआर शीट की उत्तर पुस्तिका के द्वारा परीक्षा दी।
मधुबन। मिशन पहचान के तहत शुक्रवार को फतहपुर मंडाव मे 697 व दोहरीघाट के 592 इस परीक्षा में प्रत्येक भाग से प्रत्येक कक्षा के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे 27 फरवरी को जनपद स्तरीय मिशन पहचान की परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओपी त्रिपाठी जी के द्वारा संचालित परीक्षा का निरीक्षण किया गया तथा ब्लॉक में आए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान के बच्चों को मेडल प्रमाण पत्र एवं उपहार के द्वारा सम्मानित किया गया । मौसम के प्रतिकूल होने के बावजूद बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ इस परीक्षा में प्रतिभाग किया तथा पूरे जनपद के अध्यापकों में भी इस परीक्षा को लेकर उत्साह देखा गया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओपी त्रिपाठी जी ने बताया कि बच्चों का ज्ञान बच्चों की पहचान के साथ साथ ही यह गुरुजनों की भी पहचान है मिशन पहचान की परीक्षा के द्वारा बच्चों के अंदर बचपन से ही प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने एवं सफलता प्राप्त करने का जज्बा पैदा होगा इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी फतेहपुर मंडाव श्री पंकज सिंह ने कहा परिषद के बच्चों का शैक्षिक स्तर को बढ़ाने में यह परीक्षा मील का पत्थर साबित हो रहा है इसे हम आगे भी जारी रखेंगे इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण गजेंद्र सिंह जनपद नोडल रूपेश पांडे जिला संदर्भ दाता चंद्रापीड मिश्र के साथ सह समन्वयक संजीव सिंह, कन्हैया यादव,राज बहादुर सिंह, रविंद्र मौर्य गुलाब गुप्ता तथा न्याय पंचायत के समस्त संकुल प्रभारी एवं सहयोगी शिक्षक उपस्थित रहे। 

