अपना जिला

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुये जवानों को पालिकाध्यक्ष की श्रद्धांजलि

मऊ।  फिदायीन हमलें में शहीद हुए देश के रण बांकुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने कहा इस हमले की जितनी भी निन्दा की जाए कम है। श्री पालकी ने जवानों के लिये अपनी संवेदना जाहिर करते हुये कहा कि हम इस दुख की घड़ी में अपने जवानों के साथ हैं। जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुये आतंकी हमले को अत्यन्त घृणित, दुखद एवं अमानवीय बताया। उन्होंने कहा कि हम इस क्रूर अपराध की निन्दा करते हैं। इससे सम्बन्धित अपराधियों एवं प्रायोजकों को निसंदेह दण्डित किया जाना चाहिये। श्री पालकी ने शहीद जवानों को विनम्र एवं भाव भीनी श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि हम सभी भारतीय शोकाकुल परिवारजनों के दुःख को स्वयं महसूस कर रहे हैं। यह देश की बहुत बड़ी क्षति है। इस दुखद घड़ी में हम सभी देशवासी अपने जवानों के साथ हैं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को सहन शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *