अपना जिला

परीक्षा से न घबराएँ, ‘‘परीक्षा पर्व’’ मनाएँ : डा. अरविन्द श्रीवास्तव

मऊ। चाहे बोर्ड परीक्षा हो प्रवेश परीक्षा या प्रतियोगी परीक्षा हो थोड़ी बहुत डर सबको लगता है मगर कुछ परीक्षार्थियों को बहुत ज्यादा घबराहट, बेचैनी , तेज घड़कन, चिड़चिड़ापन, चिंता अनिंद्रा, सिर दर्द, हतासा, भूलक्क्ड़पन, चक्कर आना, बार-बार मुंह सुखना, प्यास लगना, पिसाब लगना,ज्यादा पसीना, दस्त होना बेहोसी इत्यादि होने लगता है। रामकुमार गिरिजा देवी मेमोरियल ट्रस्ट मऊ के सौजन्य से गाजीपुर तिराहा मऊ में ‘‘परीक्षा तनाव, कारण लक्षण एवं होमियोपैथिक निदान’’ विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी को संबोघित करते हुए वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा व उसके परिणाम को लेकर थोड़ा चिंता होना स्वभाविक है मगर अनावस्यक शंका नही पालना चाहिए। परीक्षा हमारे घरों में शादी विवाह के उत्सव जैसा ही होती है। जैसे एक शादी के लिए हमारे अभिभावक कई महीनों की तैयारियां करते हैं और एक दिन न केवल शादी सकुशल संपन्न हो जाती है बल्कि हम अपने दोस्तों रिस्तेदारों व सभी मित्रों के साथ शादी का उत्सव भी मनाते है। ठीक वैसे ही आप अपनी परीक्षा की जमकर तैयारी करते है फिर परीक्षा की घड़ी आने पर इतना घबराने क्यों लगते हैं ?
डा0 श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा से कतई न घबराएं बल्कि इसे अवसर के रूप में लें और ‘‘परीक्षा उत्सव’’ मनाएंं । उन्होने कहा कि इस समय य0ू पी0 बोर्ड की परीक्षा चल रही है मैं सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से आग्रह करूंगा कि आप स्वयं नकल का विरोध करें क्योंकि नकल रूपी जहर हमें हर तरह से बर्बाद कर रहा है। आज अधिकांस  प्रतियोगी परीक्षाएं आल इण्डिया लेवल पर हो रही है एैसे में पूरे हिन्दुस्तान से बच्चे प्रतिभाग कर रहे है। हमारा यू0 पी0 व बिहार बिगत कई वर्षो से नकल की वजह से काफी पीछड़ चूका है। एैसे में अन्य प्रान्तों के मुकाबले बहुत कम कंपटीशन निकाल पा रहे है। अतः हर स्तर पर नकल का बहिस्कार करने की आवश्यकता है।
जिला अस्पताल मऊ की महिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा चाहे जैसी भी हो थोड़ी-मोड़ी घबराहट तो सभी को होती है। मगर परीक्षा हमें मंजिल तक पहुचने का मार्ग प्रशस्त करती है। यह वह सिढ़ी है, जिसको हमें अपनी सुझ बुझ से एक-एक करके चढ़ते हुए मंजिल तक पहुचना होता है। डा0 श्रीवास्तव ने कहा की परीक्षा जितनी कठीन होगी कामयाबी उतनी ही बड़ी होगी। इस लिए परीक्षा को अपने जीवन का हिस्सा मानना चाहिए। और बिना घबराए हमे डट कर इसका मुकाबला करना चाहिए। चाहे र्बोड परीक्षा हो या प्रतियोगी परीक्षा हो हमे समय रहते अपनी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए । याद रहे डाक्टर, इंजिनियर, जज, अभिनेता, आई एस, पीसीएस कोई एक दिन में नही बनता बल्कि लम्बे दिनो की कठोर तपस्या से ही इसे हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर रामविजय, हरिनरायण पाण्डेय, शुभम पाल, लक्ष्मी राय, प्रफुल खरवार, अर्चना, सुधा, लक्ष्मीना, इत्यादि लोगों का सराहनीय योगदान रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *