51 मीटर का लम्बा तिरंगा झंडा के साथ एबीवीपी ने निकाली मऊ में तिरंगा एकता पदयात्रा
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर इकाई मऊ के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा एकता पदयात्रा निकाला गया। तिरंगा पदयात्रा के दौरान भारत माता की जय नारे गुंजायमान रहे। तिरंगा यात्रा नगर के आर्यसमाज से संस्कृत पाठशाला, गोला बाजार, सदर चैक, बाल निकेतन, हिन्दी भवन होते हुए सोनीधापा मैदान पहुँचा। यात्रा के दौरान भारत माता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
इस यात्रा में जिला संगठन मंत्री वीरप्रताप, पूर्व जिला संयोजक आदित्य कुमार गाँधी, नगर मंत्री यशवन्त सिंह, जिला ई-एबीवीपी प्रमुख शिवम गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष सारिक, सत्यप्रकाश, ओमप्रकाश, शशांक बरनवाल, श्याम भारद्वाज, आशुतोष राय, शशिकान्त मंगलम, रोहित पाण्डेय, आर्या पाण्डेय, अमित मौर्या, आर्यन वर्मा, नेहाल वर्मा, अविनाश शर्मा, सचिन शर्मा,
प्रदुमन सिंह सहित भारी संख्या में युवा शामिल रहे।

