अपना जिला

धूम-धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शहीद स्मारक पर प्रमुख ने किया श्रद्धा सुमन

दोहरीघाट। क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया ब्लाक से लेकर सरकारी भवनों व कालेजों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा विभिन्न सांंस्कृतिक कार्यक्रम का भी जगह जगह आयोजन हुआ पुरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के नारों  से लवरेज रहा ।
ब्लाक में शहीद स्मारक पर ब्लाक प्रमुख.प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय ने शहीदों को नमन करते हुए उनकों श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं उनके साथ बीडीओ देव कुमार चतुर्वेदी भी रहे। पार्वती महिला पीजी कालेज में संस्थापक लालविहारी दूबे ने ध्वजारोहण करते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ जो हमारे लिये यह गौरव का पर्व है ।बाबुराम कैलाशी देवी महिला डिग्री कालेज में प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार राय ने ध्वजारोहण किया चौधरी कल्पू यादव इण्टर कालेज दोहरीघाट में प्रबन्धक  मखडू यादव ने ध्वजारोहण करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है वही विद्यालय के बच्चों का विदाई समारोह भी आयोजित हुआ पी मेक्स कोचिंग क्लासेज में मीनू राय ने झण्डारोहण किया ये तथा बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया आर्य बालिका इण्टर कालेज गोठा सरस्वती शिशु मन्दिर दोहरीघाट सरस्वती ज्ञान मन्दिर दोहरीघाट गोठा मोटल तथागत सहकारी समिति सर्वोदय इण्टर कालेज बाल विद्या मन्दिर प्रा विद्यालय जुनियर विद्यालय  पंचायत भवनो तथा पेट्रोल पम्प पर जयप्रकाश तिवारी अजीत राय अजय राय रमेश राय गोरख गुप्त ने झण्डा रोहण किया तथा प्राथमिक विद्यालय के बच्चे ने प्रभात फेरी निकालते हुए सबको अपनी राष्ट्रीयता का एहसास कराया स्नेहा नर्सिंग होम के डा बीके श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट भक्ति सिर्फ दो दिन की नही होनी चाहिए हमारी राष्ट्रीयता के प्रति क्या जिम्मेदारी है हमें इसे पहचानना होगा ।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोहरीघाट मलयालम स्कूल पर डा ईश्वरदत्त उपाध्याय ने ध्वजारोहण करते हुए कहा कि हमारे देश भिन्न-भिन्न भाषाओं को बोला जाता है जो एकता में अनेकता लाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *