दुनिया 24X7

विश्वविद्यालय कैंपस में मिला बिलुप्त प्रजाति का काला अजगर

प्रयागराज। काला अजगर की प्रजाति विश्व में बहुत कम ही मिलती हैं और ये खासकर यूरोपीय देशों में ही मिलते है। दिनांक 20/1/2019 दिन रविवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के फुटबॉल के मैदान में इस प्रजाति का ऐसा काला अजगर दिखाई पड़ा तो हड़कम्प मच गया। 7-8 फुट की लंबाई वाला अजगर देखकर वन विभाग के कर्मचारियों के भी हाथ पांव फूल गया। आनन फानन में लोगों ने हरियाली गुरू के नाम से मशहूर प्रोफेसर एनबी सिंह को बुलवाया गया। प्रोफेसर सिंह इससे पहले ऐसे कई सांंपो को विश्वविद्यालय परिसर के साथ साथ इलाहाबाद के तमाम जगहों से उनको पकड़ कर जंगलों में खुद छोड़ आते है। उन्होंने घण्टो मशक्कत के बाद काला. अजगर को पकड़ कर वन विभाग के अधिकारियों को सौंपा। यहाँ पर दर्शक के रूप के सैकड़ों छात्र मौजूद रहे। प्रोफेसर श्री सिंह के हैरत कर देने वाले कारनामा सुनकर शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *