अपना जिलाचर्चा में

SP पर कांस्टेबल ने तानी रिवाल्वर ! , मऊ में भी रह चुके एसपी

रामपुर। अपने ही पुलिस कप्तान पर एक सिपाही ने रिवाल्वर तान दिया। इस घटना को जो भी देखा हतप्रद हो गया। सूचना जैसे ही जनपद में फैली चर्चा ए खाश हो गयी और रामपुर से पूरे प्रदेश में फैलने में वक्त नहीं लगा। रामपुर के पुलिस कप्तान मऊ में भी पुलिस अधीक्षक का दायित्व संभाल चुके हैं।

बताते चले की रामपुर के पुलिस कप्तान शिव हरी मीणा शनिवार को गोपनीय तरीके से मोटर साइकिल पर सवार होकर बकाएदे हेलमेट लगाकर सड़क पर यातायात व्यवस्था, पुलिसिंग व कानून व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की कोई अपराधी घटना को अंजाम देकर बाइक से भाग रहा। सूचना के बाद पूरे जनपद की पुलिस के कान खड़े हो गये। आनन-फानन में एएसपी से लगायत सीओ सहित अन्य पुलिस ने अपने-अपने हिसाब से जो जहां था सड़क पर पैनी रखकर नाके बंदी कर दी। सूचना के मुताबिक एक बाइक दिखी लेकिन कई जगह से वो निकल भी गई, पुलिस उसके पीछे लगी ही थी लेकिन जनपद के पनबड़िया के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर सफेद रंग की इस संदिग्ध बाइक को रोका ही नहीं, बल्कि वहां तैनात कांस्टेबल ने बाइक सवारों पर रिवाल्वर भी तान दी। वहीं कांस्टेबल के रिवाल्वर ताने जाने पर जैसे ही बाइक सवार ने अपना हेलमेट हटाया तो कांस्टेबल के होश उड़ गये। दरअसल, उस बाइक पर खुद एसपी शिव हरि मीणा सवार थे। इसके बाद कप्तान अपनी बाइक से उतरे और सिपाही की तारीफ करते हुए इनाम देकर उसका मनोबल भी बढ़ाया। फिलहाल कांस्टेबल द्वारा एसपी पर रिवाल्वर तानने की ये घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा ने बताया कि जिले की पुलिस की रियल्टी चेक करने के लिए उन्होने ही एक एक फर्जी सूचना दी थी और फिर वे खुद ही चेक करने के लिए बाइक पर सवार होकर निकल गए थे। एसपी ने बताया कि कुछ जगहों पर उन्हे पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन वे ज्यादा दूर नहीं जा सके। आगे पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हे रोका ही नहीं बल्कि उन पर रिवाल्वर भी तान दी। एसपी ने कहा कि इस रियल्टी चेक में साफ हो गया कि ज़िले की पुलिस एक्टिव है और इस परीक्षा में रामपुर पुलिस पास हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *