अपना जिला

ईद देता है आपसी भाईचारे का संदेश : SDM

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में आगामी पर्व ईद त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु शांति समिति की आवश्यक बैठक रविवार को उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना डॉ सी एल सोनकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम मोहम्मदाबाद गोहना डॉ सी एल सोनकर ने मुस्लिम समाज समेत विभिन्न दलों के पदाधिकारीयो एवं संभ्रांत लोगों से अपील किया कि ईद के पर्व को आप लोग अपने घरों में ही रहकर मनाये। घर पर ही नमाज अदा करें, साथ ही साथ आप किसी दूसरे के घरों में ना जाएं।तभी हम इस वैश्विक महामारी को पूरे भारत से मिटा सकते हैं।सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ईद के पर्व को एक दूसरे के प्रति आपसी भाईचारे का संदेश दें। अनावश्यक बाजारों में ना निकले, मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंस बनाते हुए अपने घरों में ही ईद के त्यौहार को कुशलता पूर्वक मनाये।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना नंदलाल, प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक, चौकी प्रभारी अजय त्रिपाठी, संतोष कुमार यादव, चंद्रभान सिंह, रणजीत यादव, विराट पटेल, पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा, मुनव्वर अहमद एडवोकेट, मोहम्मद जाकिर, पूर्व प्रधान सोहेल अहमद, सिराज अहमद, जगदीश प्रसाद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अनमोल साहू, अली इमदाद जैदी समेत संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *