व्यापार मंडल के प्रदेश नेताओं का मधुबन में हुआ भव्य स्वागत
मधुबन/मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री अजय साहू, नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष जफर अहमद व प्रदेश मंत्री बृजभूषण गुप्ता का मधुबन में व्यापारियों ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया ।
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अजय साहू ने स्वागत हेतु व्यापारियों का आभार प्रकट किया वह कहा कि व्यापारी किसी भी देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है, व्यापारी अपने विवेक व बुद्धिमत्ता से धन अर्जित करता है और उसके दिए गए टैक्स से देश की अर्थव्यवस्था चलती है । जहां व्यापारी सुखी होगा वही देश भी सुखी होगा दुनिया में इस बात के अनेकों उदाहरण हैं जहां व्यापार का माहौल न हो और व्यापार ठप हो जाए वह देश बर्बाद हो जाता है ।
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक बृजेश जायसवाल ने कहा कि हम सभी व्यापारियों को देश के हित में व्यापार के हित में एकजुट होकर, संगठित होकर काम करने की आवश्यकता है ।
अभिनंदन समारोह का संचालन युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने किया अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से अजय गुप्ता प्रधान, रामविलास साहू, रतन गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, जैकी साहू, गिरीशचंद्र गुप्ता, श्रीचन्द गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता, बबलू ठठेरा कपूरचन्द मद्धेशिया, कृष्णमोहन मल्ल, लक्ष्मण गुप्ता, मनोज पांडेय व अन्य उपस्थित रहें।





