डीपीए यूपी कारागार के अध्यक्ष बने मऊ के संजय सिंह
लखनऊ। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश कारागार विभाग का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को लखनऊ के संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में अधीक्षक मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ बृजेंद्र सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें संजय कुमार सिंह को अध्यक्ष, शिव शंकर गौतम महामंत्री, विजय नारायण मौर्या वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेंद्र कुमार राही कोषाध्यक्ष, आनंद कुमार पांडेय उपाध्यक्ष, पंकज वाष्णेर्य, संगठन मंत्री मुकेश कुमार गुप्ता, सम्प्रेक्षक एवं केसरी नंदन को प्रभारी मीडिया /प्रवक्ता चुना गया।
दिवार्षिक घोषित हुए परिणाम में निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी चुने गए पदाधिकारी को संगठन के हित में कार्य करने के लिए शपथ दिलाई गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि वह संगठन के सभी लोगों के लिए ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि संगठन के किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक की कुशल संचालन आनंद कुमार पांडेय द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न कारागारों से आये फार्मासिस्ट मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनूप मिश्रा, आनंद मोहन मिश्रा, कुलदीप मोहन, श्री राम करन, कमलेश सिंह, विजयनारायण आदि प्रमुख रहे।



