स्वर्गीय श्रीमती सरोजनी सिंह की पुण्यतिथि मनायी गई
बलिया। स्वर्गीय श्रीमती सरोजनी सिंह पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख गडवार स्वर्गीय अखंडानंद सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर बलिया महिला अस्पताल में मरीजों में फल, सैनेट्री पैडल, पानी, बिस्किट इत्यादि का वितरण उनकी सुपुत्री सुश्री स्मृति सिंह निवर्तमान ग्राम प्रधान रतसर कला और जिला मंत्री भाजपा महिला मोर्चा, दीप्ति सिंह अक्सा फाउंडेशन सचिव,तृप्ति सिंह अक्सा फाउंडेशन अध्यक्ष व सुपुत्र श्री मुक्ता नंद सिंह (अतुल सिंह) प्रबंधक रतसर इंटर कॉलेज व प्रबंधक कल्चुरी संस्कृत पाठशाला ने किया कार्यक्रम में cms डॉक्टर सुमिता सिन्हा, लोकेश्वर पाण्डेय, डॉक्टर जोया, सुभावती यादव, शीतल, सीता, सरिता, श्वेता आदि मौजूद रहे।

