विजय पाण्डेय स्मारक शिक्षण सेवा संस्थान -मऊ के तत्वधान में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
मऊ। विजय पाण्डेय स्मारक शिक्षण सेवा संस्थान -मऊ के तत्वधान में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय एडवोकेट /समाजसेवी ने नगर क्षेत्र चकमेहन्दी में एक निजी मैरेज हाल में आधा दर्जन पौधों का रोपण किया। दिलीप पाण्डेय ने कहा कि वृक्ष लगाना परम पुण्य का काम है साथ वातावरण को शुद्ध करने के लिए पेड़ लगाना अति आवश्यक है इसी क्रम में श्री पाण्डेय ने आमजन से 2 पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने की अपील किया है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अर्जुन यादव सूर्या, इन्द्रजीत राव,श्रीकांत,श्रीकेश,शुभम,रवि, प्रिंस,आदि साथी उपस्तिथ रहे।



