वीना आर्ट गैलरी समर कैंप प्रदर्शनी को सभी ने सराहा
मऊ। एक माह से चल रहे वीना आर्ट गैलरी समर कैंप 2024 की प्रदर्शनी का उद्घाटन वुधवार को मद्धेशिया अतिथि भवन में किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, समाज सेवी नीलम सर्राफ, संगीता द्विवेदी, अर्चना बरनवाल, मधुलिका बरनवाल, अनुभूति मिश्रा, दुर्गावती मिश्रा आदि रही। बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग को देखकर लोगों ने खूब प्रशंसा की बच्चों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल में कहा इस तरह के कार्यक्रम मऊ में हमेशा होने चाहिए जिससे कि बच्चों में एक अलग क्रिएटिविटी आ सके, बच्चे कुछ अलग सीख सके । आर्ट गैलरी की संस्थापिका श्रीमती वीना गुप्ता की प्रशंसा करते हुए नूपुर अग्रवाल नें कहा कि श्रीमती वीना गुप्ता कला के क्षेत्र में मऊ की मिसाल हैं, उनके सिखाए बच्चों दूर-दूर तक मऊ का नाम रोशन कर रहे हैं। 34 वर्षों से यह कला के क्षेत्र बच्चों को दक्ष कर रही है। छात्राओं की दूसरी पीढ़ियां आज इन्हीं से कला की शिक्षा प्राप्त रही हैं। समर कैंम्प 2024 में कला की दक्षता प्राप्त किए हुए 30 बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई । कार्यक्रम को सफल बनाने मैं पूर्ण मनोयोग से से लगने वाले बच्चों में सूरज ,साहिन बानो, आविष्कार, सिद्धि, जोनहीं, चांदनी, रोशनी, गौरी, नम्रता,आर्या शर्मा अमन गुप्ता आदेश श्रीवास्तव आदि रहे।







