धर्म

बाबा सरजूदास अनाथाश्रम पर 3 को भव्य रूप से मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व

मऊ। आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन शिष्य गुरुओं का पूजन करते हैं और उपहार देते हुए आशीर्वाद लेते हैं। गुरु पूर्णिमा पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का काफी महत्व बढ़ गया है।
गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई दिन सोमवार को मनाई जाएगी। हर वर्ष गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है, इस पूर्णिमा का आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य गुरु का पूजन कर आशीर्वाद लेते हैं और गुरु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी इच्छा से कुछ न कुछ उपहार देते हैं क्योंकि गुरु अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं। सनातन धर्म में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना जाता है क्योंकि गुरु ही भगवान के बारे में बताते हैं और इनके बिना ब्रह्मज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती है।
गुरु पूर्णिमा 2023 महत्व…
कबीरदासजी ने लिखा है- गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाये, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो मिलाये। कबीरदासजी का यह दोहा गुरु के प्रति सम्मान को व्यक्त करते हुए है। गुरु पूर्णिमा गुरु व शिष्य की परंपरा के लिए विशेष होता है। गुरु अपने ज्ञान से शिष्य को सही मार्ग पर ले जाते हैं और भगवान का साक्षात्कार करवाते हैं। इसलिए गुरुओं के सम्मान में हर वर्ष यह पर्व मनाया जाता है। *इस दिन अपने गुरु के चरण स्पर्श कर और उपहार देकर सम्मान करें और आशीर्वाद लें। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु के अलावा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। इस दिन गाय की पूजा व सेवा और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और आरोग्य की प्राप्ति होती है। वहीं गुरु की पूजा करने से कुंडली में गुरु दोष समाप्त होता है। इस दिन अनेक मंदिरों और मठों में गुरु पूजा की जाती है।
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन वेद व्यासजी का जन्म हुआ था इसलिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है। वेद व्यास महर्षि पराशर और सत्यवती के पुत्र हैं। महर्षि वेद व्यासजी ने मानव जाति को पहली बार चार वेदों का ज्ञान दिया था इसलिए उनको मानव जाति का प्रथम गुरु भी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, व्यासजी को तीनों काल का ज्ञाता भी माना जाता है और उन्होंने महाभारत ग्रंथ, ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद, अट्ठारह पुराण, श्रीमद्भागवत और मानव जाती को अनगिनत रचनाओं का भंडार दिया है। वेद व्यास का पूरा नाम कृष्णद्वैपायन है लेकिन वेदों की रचना करने के बाद वेदों में उन्हें वेद व्यास के नाम से ही जाना जाने लगा। गुरु पूर्णिमा की शुरुआत वेद व्यासजी के पांच शिष्यों ने शुरुआत की थी।
आषाढ़ मास की पूर्णिमा प्रारंभ… 2 जुलाई, रात 8 बजकर 21 मिनट पर आषाढ़ मास की पूर्णिमा समापन – 3 जुलाई, शाम 5 बजकर 8 मिनट पर उदया तिथि को मानते हुए गुरु पूर्णिमा का पर्व 3 जुलाई दिन सोमवार को मनाया जाएगा।*
गुरु पूर्णिमा पर गुरु की पूजा, स्नान, *दान का शुभ मुहूर्त 3 जुलाई सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 7 बजकर 12 मिनट तक है। इसके बाद सुबह 8 बजकर 56 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। फिर दोपहर में 2 बजकर 10 मिनट से शुरू होकर 3 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।*
गुरु पूर्णिमा वाले दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन ब्रह्म योग, इंद्र योग और सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है।
गुरु पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विधान है। सुबह स्नानादि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र पहनें और घर के पूजाघर में पूजा अर्चना कर गुरुओं की प्रतिमा पर माला अर्पित करें। इसके बाद गुरु के घर जाएं और उनकी पूजा कर उपहार देते हुए आशीर्वाद लें। जिन लोगों के गुरु इस दुनिया में नहीं रहे, वे गुरु की चरण पादुका का पूजन करें। गुरु पूर्णिमा का दिन गुरुओं के प्रति समर्पित होता है। शिष्य अपने गुरु देव की पूजा करते हैं। जिन लोगों के गुरु नहीं होते, वे अपने नए गुरु बनाते हैं।
गुरु का महत्व बताते हुए दो श्लोक
*गुरु गोविन्द दोउ खड़े, काके लागू पांए*
*बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय*॥
*गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः*।
*गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः* ॥

मऊ जनपद मऊ के करजौली ( खुरहट ) स्थित सिद्ध संत बाबा सरजूदास अनाथाश्रम एवम समाधिस्थल मंदिर पर आगामी 3 जुलाई को भव्य रूप से मनाया जाएगा गुरु पूजनोत्सव समारोह…

प्रातः 8 बजे से यज्ञ , हवन , भजन , प्रसाद वितरण एवम विचारगोष्ठी के साथ भंडारे का आयोजन हुआ है सुनिश्चित……

संत बाबा सरजू दास अनाथाश्रम एवं आश्रम समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्त एवम महामंत्री  वेदप्रकाश आर्य
नगर अध्यक्ष संजय मद्धेशिया ने उक्त की जानकारी देते हुए बताया की प्रातः काल 8 बजे से यज्ञ,हवन, प्रसाद वितरण, भजन, विचार गोष्ठी के साथ ही भंडारे का आयोजन सुनिश्चित हुआ है |

श्री कुमार गुप्त एवं  वेद प्रकाश आर्य नगर अध्यक्ष संजय मद्धेशिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के राष्ट्रीय कमेटी के साथ विभिन्न प्रदेशों की कमेटियों के पदाधिकारी गण तथा स्थानीय जनता एवम भक्तगण उपस्थित रहेंगे।

जिला अध्यक्ष राधे कांत गुप्त ने भी सभी श्रद्धालु जनों से उक्त भव्य एवम दिव्य कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
आपको सपरिवार गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *